Wednesday, November 4, 2026

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के बयान के खिलाफ JLKM का आक्रोश, सांसद पर लगाए कई गंभीर आरोप

धनबाद : सांसद ढुल्लू महतो के JLKM को लेकर दिए गए बयान के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। सांसद के कथित अमर्यादित बयान से नाराज JLKM कार्यकर्ताओं ने जिला कमेटी के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन पर कई गंभीर आरोप लगाए।

इसे भी पढ़ें: धनबाद : झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, घटना से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

प्रदर्शन कर रहे JLKM कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरा बाघमारा क्षेत्र भू-धंसान की त्रासदी झेल रहा है। भू-धंसान के कारण लोगों की जान जा रही है, वहीं कोयले का अवैध कारोबार भी लगातार जारी है। लेकिन इन गंभीर मुद्दों पर सांसद की चुप्पी समझ से परे है। कार्यकर्ताओं ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि सांसद वास्तव में माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहते हैं तो धनबाद में सक्रिय माफिया तत्वों के नाम सार्वजनिक करने की हिम्मत दिखाएं। केवल आरोप-प्रत्यारोप और माफिया के नाम पर राजनीति करने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा।

JLKM जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ महतो, महिला जिलाध्यक्ष भारती देवी और मेयर प्रत्याशी रहे प्रकाश महतो ने कहा कि धनबाद में अवैध खटाल और सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने सांसद पर माफिया तत्वों को संरक्षण देने और बारामुड़ी खटाल के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए बीपी की दवा लेने तक की नसीहत दी। साथ ही कहा कि JLKM के खिलाफ अमर्यादित भाषा और बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने बिनोद बिहारी महतो के आसपास की जमीन को लेकर पूर्व में उठे विवादों का जिक्र करते हुए सांसद की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।फिलहाल सांसद के बयान के विरोध में JLKM का यह प्रदर्शन धनबाद की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर शुरू होने का संकेत दे रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर