Wednesday, November 4, 2026

थाने से एसपी कार्यालय तक लगाती रही गुहार, नहीं मिली मदद! आखिरकार मां ने तीन बेटियों संग खाया जहर

जमशेदपुर : शंकोसाई में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस व्यवस्था और फरियादियों की सुनवाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बगान की रहने वाली पिंकी कुमारी ने मंगलवार को अपनी तीन बेटियों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: बरहेट में SIR के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला, भाजपा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

22 अक्टूबर से न्याय की गुहार

पिंकी कुमारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर को अपनी देवरानी की शिकायत के बाद से वह लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगा रही थी। 28 अक्टूबर को वह उलीडीह थाना भी पहुंची, लेकिन उसका आरोप है कि वहां उसकी शिकायत पर मदद नहीं मिली। इसके बाद वह अपनी बच्चियों के साथ सिटी एसपी कार्यालय पहुंची। वहां उससे लिखित शिकायत मांगी गई।

पिंकी का कहना है कि वह लिखना नहीं जानती थी, इसलिए अपनी शिकायत लिखकर नहीं दे सकी। आरोप है कि इस वजह से उसे सिटी एसपी से मिलने का मौका भी नहीं मिला। लगातार चक्कर लगाने और कथित तौर पर कहीं से मदद नहीं मिलने से वह बेहद परेशान हो गई थी।परिस्थितियों से तंग आकर उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला लिया था।

ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

पिंकी ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं, पति धर्मपाल मेहता ओडिशा की झारसुगुड़ा की एक कंपनी में काम करते हैं। दो बेटियों के बाद तीसरी बेटी होने पर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। सास–ससुर के अलावा पति और देवर देवरानी अक्सर मारपीट करते हैं। 22 अक्तूबर को भी देवरानी गुड़िया ने उलीडीह थाने में शिकायत कर दी थी, जिसके बाद से वह और परेशान थी।

28 अक्तूबर को वह उलीडीह थाना भी पहुंची थी, पर पुलिस ने मदद नहीं की। इसके बाद वह बच्चियों के साथ सिटी एसपी कार्यालय भी पहुंची, पर वहां लिखित शिकायत मांगी गई। उसे लिखना नहीं आता, इसलिए वह लिखित शिकायत नहीं कर पाई और उसे सिटी एसपी से भी मिलने नहीं दिया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर