Friday, July 10, 2026

Kanke Land Scam: ED ने आरोपी कमलेश की 66 एकड़ जमीन जब्त की, कीमत आंकी 85 करोड़

रांची न्यूज: रांची के कांके और नगड़ी अंचल में हुए जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मामले के मुख्य आरोपी कमलेश कुमार सिंह की 66 एकड़ जमीन कुर्क कर ली है। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 85 करोड़ रुपये है।

कैसे हुआ घोटाला?

ED की जांच में पता चला कि कमलेश ने कांके-नगड़ी इलाके में सरकारी, गैर-मजरूआ, भुइंहरी और आदिवासी जमीनों के फर्जी कागजात बनवाए। इसके बाद उन जमीनों को आम जमीन बताकर अवैध तरीके से बेचा और उन पर कब्जा किया।

एजेंसी को शक है कि इस पूरे खेल में कुछ सरकारी अधिकारियों की भी मिलीभगत है। ED उस दिशा में भी जांच कर रही है।

 जांच में ये भी सामने आया कि 66 एकड़ में से कुछ हिस्सा पहले ही बेचा जा चुका था, जबकि बाकी जमीन का ट्रांसफर नहीं हो पाया था।

 PMLA कोर्ट में दाखिल हो चुकी है चार्जशीट

इस मामले में ED पहले ही कमलेश कुमार सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ PMLA कोर्ट में चार्जशीट दायर कर चुकी है। फिलहाल जांच आगे बढ़ रही है।

 2024 में हुई थी गिरफ्तारी, घर से मिला था 1 करोड़ कैश

ED ने 26 जुलाई 2024 को कमलेश को गिरफ्तार किया था। उसके ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आवास से *1 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी और 100 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। इसके बाद एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस की जांच शुरू की।

 इसे भी पढ़ें : रोहतक में होने वाली U-23 राष्ट्रीय कुश्ती में झारखंड का नाम रोशन करेंगी सिमडेगा की सरस्वती

इसे भी पढ़ें : FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे-डेम्बेले की जोड़ी ने दिलाई जीत, फ्रांस लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में

इसे भी देखें: 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर