प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर पीएम मोदी यहां 2 दिन के दौरे पर हैं।
लक्सन ने गर्मजोशी से किया स्वागत
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत खुद क्रिस्टोफर लक्सन ने किया। उन्होंने पीएम मोदी को गले लगाकर अभिवादन किया। इस दौरान न्यूजीलैंड के कई अन्य बड़े नेता भी मौजूद थे।
इस दौरे में पीएम मोदी, पीएम लक्सन और न्यूजीलैंड के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा वो वहां रह रहे भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे।
इसे भी पढ़ें: IND vs ENG 4th T20 : टीम इंडिया को 9 विकेट से हार, इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 3-0 की बढ़त
व्यापार और आर्थिक संबंधों पर होगा फोकस
न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि लक्सन के साथ उनकी बातचीत का मुख्य मुद्दा आर्थिक, व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत करना होगा।
पीएम ने कहा कि मार्च 2025 में लक्सन की भारत यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में जो सकारात्मकता आई है, इस यात्रा से उसे और गति मिलेगी। भारत और न्यूजीलैंड ने मुक्त व्यापार समझौते FTA पर साइन करके दोनों देशों के बीच कारोबार को बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई है।
अब सभी की नजरें पीएम मोदी और क्रिस्टोफर लक्सन की बैठक पर हैं।
इसे भी देखें :


