Friday, July 10, 2026

IND vs ENG 4th T20 : टीम इंडिया को 9 विकेट से हार, इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 3-0 की बढ़त

India vs England 4th T20 Highlights:  इंग्लैंड ने चौथे टी20 में भारत को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया। हैरी ब्रूक और फिल सॉल्ट की तूफानी पारियों के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए।

इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को लगातार दूसरी टी20 सीरीज में हार मिली है। इससे पहले आयरलैंड ने भी भारत को 0-2 से हराया था।

भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप

पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 158 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 159 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया।

दूसरे विकेट के लिए ब्रूक और सॉल्ट ने 146 रन की नाबाद साझेदारी की। दोनों ने अर्धशतक जड़ा और मैच को पूरी तरह इंग्लैंड की तरफ मोड़ दिया। 

इसे भी देखें:

श्रेयस के दौर की खराब शुरुआत, 5 साल बाद बना शर्मनाक रिकॉर्ड

श्रेयस की कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। 2019 के बाद ये पहला मौका है जब भारत ने लगातार 2 टी20 सीरीज गंवाई हैं। 

इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ 2 या उससे ज्यादा मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है। इससे पहले दोनों के बीच हुई 6 सीरीज में से 5 भारत ने जीती थीं और 1 ड्रॉ रही थी।

 गेंदें शेष रहते भारत की तीसरी सबसे बड़ी हार

ये मैच इंग्लैंड ने 37 गेंदें बाकी रहते जीत लिया। टी20 में गेंदें शेष रहते हुए ये भारत की तीसरी सबसे बड़ी हार है।

भारत के खिलाफ टी20 में इंग्लैंड की ये सबसे बड़ी जीत भी है।

भारत को इससे पहले सबसे बड़ी हार 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदें बाकी रहते मिली थी। वहीं 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने 40 गेंदें बाकी रहते हराया था।

अब टीम इंडिया के लिए आखिरी टी20 में सिर्फ इज्जत बचाने की लड़ाई बाकी है।

 इसे भी पढ़ें : Kanke Land Scam: ED ने आरोपी कमलेश की 66 एकड़ जमीन जब्त की, कीमत आंकी 85 करोड़

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर