रांची : झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी जेट 2024 का आयोजन 29 मार्च को होगा. झारखंड हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद JPSC ने गुरूवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी. इस दौरान जेपीएससी की ओर से बताया गया कि मई महीने तक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा. चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई सुनवाई के दौरान जेपीएससी सचिव ने यह जानकारी दी.
बताया जा रहा है कि यह मामला असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति से संबंधित जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान उठा था. JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पीपरवाल और प्रिंस कुमार ने इस मामले में पक्ष रखा. मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी.


