Friday, July 3, 2026

10 मई को दो पालियों में आयोजित होगी JPSC सिविल सेवा पीटी (बैकलॉग) परीक्षा 2023

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) (बैकलॉग) 2023 को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। यह परीक्षा 10 मई को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी और सभी अभ्यर्थियों को तय समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। JPSC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी

आयोग ने साफ किया है कि परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल से डाउनलोड करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, अटेंडेंस शीट, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध पहचान पत्र साथ लेकर आने का निर्देश दिया है। बिना जरूरी दस्तावेज के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। JPSC ने कहा है कि पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे तक और दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के सर्कुलर को चुनौती देने वाली TMC की याचिका ख़ारिज, दखल देने से कोर्ट का इंकार

OMR शीट भरने को लेकर निर्देश

आयोग ने परीक्षार्थियों को OMR शीट भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करने को कहा है। उत्तर लिखने के लिए केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, किताबें, नोट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी होती है, तो वह आयोग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकता है। यह सुविधा 9 मई 2026 तक कार्यदिवसों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर