Tuesday, July 21, 2026

असम में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में झामुमो, चुनाव आयोग से मांगा चुनाव चिह्न

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा अब असम में अपनी राजनीतिक मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है. पार्टी ने केंद्रीय चुनाव आयोग से असम में अपने चुनाव चिन्ह तीर-धनुष के आरक्षण के लिए आवेदन किया है. चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक, किसी भी राजनीतिक दल को किसी राज्य में चुनाव चिन्ह तभी आवंटित किया जाता है जब वहां उसकी सक्रिय उपस्थिति और संगठनात्मक ढांचा स्पष्ट रूप से मौजूद हो. साथ ही आयोग यह भी सुनिश्चित करता है कि किसी तरह की भ्रम की स्थिति न बने.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी ने जारी किया TMC का घोषणा पत्र, NRC और डिलिमिटेशन पर केंद्र को घेरा

यदि झामुमो को असम में तीर-धनुष चिन्ह आवंटित हो जाता है, तो पार्टी वहां स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की रणनीति अपना सकती है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम झामुमो के लिए पूर्वोत्तर में अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास है.
विश्लेषकों का यह भी कहना है कि अगर  शिवसेना असम में चुनावी मैदान में नहीं उतरती है, तो इसका फायदा झामुमो को मिल सकता है. इससे पार्टी को अपने जनाधार को विस्तार देने का बेहतर मौका मिलेगा. इसी बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी रामनवमी के बाद असम में सक्रिय चुनावी अभियान चलाने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि उनके लगातार दौरे से पार्टी को वहां संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने में मदद मिलेगी.
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर