Monday, November 2, 2026

झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव में उतारे 21 उम्मीदवार, जारी की सूची

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 9 अप्रैल को होने वाले असम विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की. नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन झामुमो की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में कई महिलाएं भी शामिल हैं. पार्टी ने आदिवासियों के लिए सुरक्षित सभी 19 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, इसके अलावा दो सामान्य सीटों से भी झामुमो ने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं. पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सोमवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की.

इसे भी पढ़ें : बिहार में इंटर का रिजल्ट हुआ जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 85.19% स्टूडेंट्स हुए पास

इन सीटों पर पार्टी ने उतारे उम्मीदवार

रविवार देर शाम पार्टी ने सबसे पहले दो महत्वपूर्ण सीटों मजबत और सोनारी पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने 47, मजबत विधानसभा क्षेत्र से प्रीति रेखा बरला को उम्मीदवार बनाया है, जबकि 93, सोनारी विधानसभा क्षेत्र से बलदेव तेली को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा विश्वनाथ से तेहारू गौड़, खुमतेई से अमित नाग, चबुआ से भूपेन मुरारी, गोसाईगांव से फ्रेडरिक्सन हांसदा, दुलियाजन से पीटर मिंज, रोंगोनदी से पवन सौतल, डिगबोई से भरत नायक, भेड़गांव से प्रभात दास पनिका, तिनखांग से महावीर बास्के, बरछला से अब्दुल मजान, रंगापाड़ा से मैथ्यू तोपनो, माग्रेरिटा से जरनल मिंज, नगर काटिया से संजय बाग, माकुम से मुन्ना कर्माकर, डुमडुमा से रत्नाकर तांती, सारूपाथर से साहिल मुंडा, तीताबोड़ से मिस सोनिया, बोकाजन से प्रताप चिंग रंगफाड़ और खोआंग से प्रभाकर दास उम्मीदवार बनाए गए हैं,

कांग्रेस ने दिया था 5 सीटों का ऑफर

असम विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत करने असम कांग्रेस के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और अध्यक्ष गौरव गोगोई रांची आए थे. दोनों दलों के बीच सम्मानजनक सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके बाद झामुमो ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया. बताया गया कि कांग्रेस, झामुमो को पांच से ज्यादा सीटें देने पर राजी नहीं थी, जिसके कारण गठबंधन पर बात नहीं बन सकी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर