Wednesday, July 22, 2026

नई दिल्ली में 3 जून को पाकुड़ की झिकरहिटी इस्ट को मिलेगा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार, कई पंचायत शामिल

न्यूज डेस्क: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2025 की सूची घोषित की है. जिसमें झारखंड ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पूरे देश में पाकुड़ के झिकरहिटी इस्ट पंचायत ने ‘वुमेन फ्रेंडली’ की श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. यह पुरस्कार पंचायतों द्वारा सुशासन और सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीय करण की असाधारण कार्यों के लिए दिया जा रहा है.

3 जून को पुरस्कार वितरण

आगामी 3 जून को पुरस्कार वितरण का भव्य समारोह नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में देशभर की चुनिंदा 42 पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा. जहां पाकुड़ की पंचायत को पुरस्कार स्वरूप 75 लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. आंध्र प्रदेश की बाकासेलम पंचायत ने ‘वुमेन फ्रेंडली’ श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है.

इसे भी पढ़े: झारखंड के कई जिलों में वज्रपात-ओलावृष्टि के साथ तेज हवा की संभावना, बारिश का अलर्ट जारी

चुने गए सभी पंचायत 

इन चयनित पंचायतों में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 34 ग्राम पंचायतों को ‘दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार’ के लिए चुना गया है. इसके अतिरिक्त, ‘नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार’ के तहत 8 अन्य पंचायतों का चयन हुआ है, जिनमें 3 जिला पंचायतें, 2 ब्लॉक पंचायतें और 3 ग्राम पंचायतें शामिल हैं. झारखंड की झिकरहिटी इस्ट पंचायत ने अपनी कार्यशैली से यह साबित किया गया कि ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और उनके कल्याण की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा हैं.

महिला कल्याण योजनाओं में उपयोग होगा राशि

पाकुड़ पंचायत को मिलने वाला 75 लाख रुपये के पुरस्कार राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों और विशेष रूप से महिला कल्याण योजनाओं को मजबूत करने में किया जाएगा. इस उपलब्धि को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह है. प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि इस पुरस्कार से राज्य की अन्य पंचायतों को भी सुशासन और सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर