झारखंड के कई जिलों में वज्रपात-ओलावृष्टि के साथ तेज हवा की संभावना, बारिश का अलर्ट जारी

रांची: झारखंड के कई जिलों में अगले कई दिनों तक बादल, बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग रांची ने आज यानी 9 मई को राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर तेज हवा, गर्जन और वज्रपात का विशेष अलर्ट जारी किया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहे. वहीं 1 सप्ताह तक राज्य के कई जिलों में मौसम का बदलाव जारी रहेगा.

इन जिलों में मौसम का हाल

मौसम केंद्र के अनुसार, आज रांची, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और खूंटी में गर्जन के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. वहीं इन इलाकों में ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका है. वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के साथ उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. इन दौरान वज्रपात की भी संभावना है.

इसे भी पढ़े: छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां गढ़वा में बंधक, नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाने का मामला

कुछ दिनों तक गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के वातावरण में फिलहाल नमी बनी हुई है, जिस वजह से बादल बनने की प्रक्रिया लगातार जारी है. इससे अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. वहीं आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. जिससे लोगों को फिलहाल तेज गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि इसके बाद अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी.

किसानों और आमजन को दी सलाह

रांची का अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 10 मई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री, 11 मई को 32 डिग्री, 12 मई को 33 डिग्री और 13 मई को 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. जिससे आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन बीच-बीच में बारिश गर्मी के असर को कम करेगी. झारखंड के कई इलाकों में 14-15 मई को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे खराब मौसम और तेज हवा को देखते हुए खेतों में सावधान रहे. वहीं आम लोगों से भी अपील है कि वे वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में नहीं रहे बल्कि किसी सुरक्षित स्थान पर रहे. वहीं तेज हवा और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचे.

एयर नाउ स्पेशल

सोमवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के आएंगे...

नई दिल्ली: देश के पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर