Monday, November 2, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव : चुनाव एजेंटों के नाम तय, कांग्रेस ने के. राजू तो राजद ने भोला यादव को दी जिम्मेदारी

रांची : झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से एक दिन पहले सभी प्रमुख दलों ने अपने अपने वोटिंग एजेंटों के नाम तय कर दिये. कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को जिम्मेदारी दी है तो राजद ने पार्टी महासचिव व लालू यादव के करीबी भोला यादव को एजेंट बनाया है.

इसे भी पढ़ें : कोटा में राहुल गांधी के होर्डिंग्स हटाए गए, नीट पेपर लीक के ख़िलाफ़ कांग्रेस का 17 जून से शुरू हो रहा आंदोलन

इधर झामुमो ने फागू बेसरा और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को अपना चुनाव एजेंट नियुक्त किया है. इसके अलावा भाकपा माले ने ने हलधर महतो व गीता मंडल को और भाजपा ने अमर बाउरी व पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही को राज्यसभा चुनाव का वोटिंग एजेंट बनाया है. राजद ने चुनाव आयोग और विधानसभा सचिवालय को इसकी आधिकारिक सूचना भी दे दी है।भोला प्रसाद यादव को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का करीबी सहयोगी माना जाता है।

राज्यसभा चुनाव में चुनावी एजेंट की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। चुनावी एजेंट मतदान प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार और पार्टी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में कार्य करता है तथा मतदान और मतगणना से जुड़ी औपचारिक प्रक्रियाओं पर नजर रखता है।

झारखंड में इस बार राज्यसभा की दो सीटों के लिए मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों अपने-अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनाव से पहले लगातार बैठकों और रणनीतिक तैयारियों का दौर जारी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर