रांची : झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के अंतर्गत लिखित परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।झारखंड कर्मचारी चयन आयाेग ने इसे लेकर राज्य के आठ जिले रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर एवं दुमका में परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
Highlights:
आयोग के अनुसार, परीक्षा केंद्र से संबंधित शहर की सूचना आयोग की वेबसाइट पर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में लिंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा के तीन दिन पूर्व नौ अप्रैल से उक्त लिंक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। आयोग प्रवेश पत्र डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से उपलब्ध नहीं कराएगा। इधर, आयोग ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के जारी मॉडल उत्तर को लेकर सूचना प्रकाशित की है।
इसे भी पढ़ें : असम में मंत्री चमरा लिंडा संग चुनावी रणनीति में जुटे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, 18 सीटों पर पार्टी का दांव
अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी
आयोग ने 23 मार्च को अभ्यर्थियों के उत्तर-पत्रक, औपबंधिक उत्तर कुंजी एवं ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने से संबंधित लिंक प्रकाशित किया था। इसमें कुछ अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही थी। आयोग ने अब कहा है कि जिन अभ्यर्थियों को पोर्टल पर सस्पीशियस एक्टीविटी या अनअथाराइज एक्सेस प्रदर्शित हुआ है, वे अपने प्रकरण से संबंधित सूचना अपना ई-मेल एवं एसएमएस नियमित रूप से चेक करेंगे। साथ ही ई-मेल में प्राप्त निर्देश का अनुपालन निर्धारित अवधि में सुनिश्चित करेंगे।

