Wednesday, July 22, 2026

झारखंड नगर निकाय चुनाव : पाकुड़ में सभी 21 वार्डों में आए रिजल्ट, अध्यक्ष पद पर सबरी पाल जीतीं

रांची : झारखंड में बीते 23 फरवरी को हुए नगर निकाय चुनाव में पाकुड़ नगर परिषद के सभी 21 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं. चुनाव को लेकर आज हुए मतगणना में पहले वार्ड पार्षदों के लिए मतों की गणना हुई और चुनाव परिणाम सामने आए हैं. इसके तहत वार्ड नंबर 1 में मिथुन मरांडी, वार्ड नंबर 02 में उज्ज्वल हाड़ी, वार्ड नंबर 03 में किरण लाल कापरी को जीत मिली है.

वहीं अन्य वार्डों में वार्ड 4 में रुपाली सरकार, वार्ड 5 में राणा ओझा, वार्ड 6 में राखी सरदारिन, वार्ड 7 में पूनम देवी, वार्ड 8 में अनिकेत गोस्वामी, वार्ड 9 में विमल चंद्र राउत, वार्ड 10 में गुड्डू कुमार भगत, वार्ड 11 में निभा देवी, वार्ड 12 में भीम सिंह, वार्ड नंबर 13 में असलाम अंसारी, वार्ड नंबर 14 में मो. मुस्ताक अंसारी, वार्ड नंबर 15 में चंचल सिंह, वार्ड नंबर 16 में रियाज अंसारी, वार्ड नंबर 17 में आलमगीर अंसारी, वार्ड नंबर 18 में कृष्णा शर्मा, वार्ड नंबर 19 में तनु दास, वार्ड नंबर 20 में चेनु बीबी और वार्ड नंबर 21 में राबिया बेवा को जीत मिली है.

अध्यक्ष पद पर जीतीं सबरी पाल

नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में सबरी पाल ने जीत हासिल की है. जीत के बाद सबरी पाल ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे शहर की जनता की जीत है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे बिना भेदभाव के सभी वार्डों में विकास कार्य को प्राथमिकता देंगी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी.वहीं, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शहर के कई जगहों पर समर्थकों ने जुलूस निकालकर उत्साह जताया.

इससे पहले पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मतगणना पूरी होने के बाद जैसे ही उनकी जीत की घोषणा हुई, समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया. सबरी पाल ने शहर के विकास, सफाई व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत और नगर के बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का वादा किया था. मतदाताओं ने उनके इन मुद्दों पर भरोसा जताते हुए भारी समर्थन दिया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर