Friday, October 30, 2026

21 अप्रैल को सीएम हेमंत सोरेन 64 नए CDPO अभ्यर्थियों को सौपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित 64 अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट भवन सभागार में अपराह्न एक बजे से आयोजित कार्यक्रम में इन्हें नियुक्ति प्रदान करेंगे। नियुक्ति पत्र पानेवाले सभी अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: चाईबासा में थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में आरोपी लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा उनमें अनारक्षित श्रेणी के 34, एससी श्रेणी के दो, एसटी श्रेणी के 21, बीसी-वन के एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी के छह अभ्यर्थी सम्मिलित हैं। वहीं, चयनित 64 अभ्यर्थियों में 35 महिला हैं। बताते चलें कि नियुक्ति परीक्षा में 50 प्रतिशत अर्थात 32 पद ही महिलाओं के लिए आरक्षित थे।

बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला पर्यवेक्षिका पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इनकी काउंसिलिंग अभी भी चल रही है। महिला पर्यवेक्षिकाओं की नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया गया था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर