Monday, November 2, 2026

झारखंड निकाय चुनाव : 48 नगर निकायों में 61.84 फीसदी हुआ मतदान, रांची में सिर्फ 43.28% वोटिंग

रांची : राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में सोमवार को हुए मतदान को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे तक कुल 61.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. राज्य में सबसे कम मतदान राजधानी रांची में दर्ज किया गया है, जहां सिर्फ 43.28 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने दी. उन्होंने जिलों से अब तक मिले आंकड़ों के आधार पर कुल 61.84 प्रतिशत मतदान दर्ज होने की बात कही, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम आंकड़ों में आंशिक बदलाव संभव है.

अलका तिवारी के मुताबिक, मतदान प्रतिशत का अंतिम और आधिकारिक आंकड़ा तब जारी किया जाएगा जब सभी सक्षम स्तर के पदाधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी. चुनाव से जुड़े अधिकारियों की विस्तृत रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है.उन्होंने राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की भी बात कही है. अब आयोग अंतिम संकलित रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर