हजारीबाग: सदर अंचल अधिकारी के साथ अभद्रता के मामले में 12 दिन बीतने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा संघ (झासा) की हजारीबाग जिला इकाई में नाराजगी बढ़ गई है। संघ ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय पायलट कैप्टन मछार के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की
आंदोलन के पहले चरण में जिले के प्रशासनिक अधिकारी आज से काला बिल्ला लगाकर अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे। संघ का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस तरह की घटनाओं पर कार्रवाई जरूरी है। झासा की जिला इकाई ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।


