Monday, October 5, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय पायलट कैप्टन मछार के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की

रांची : फ्लाइदुबई की उड़ान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन माछर के अदम्य साहस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नमन किया है।मुख्यमंत्री सोरेन ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि गंभीर परिस्थितियों के बीच कैप्टन माछर ने जिस जिम्मेदारी और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाया, वह देश के लिए गर्व की बात है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट के कैप्टन स्मित मच्छर को बताया ‘हीरो’, ट्रंप व नेतन्याहू ने ये कहा

अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने कैप्टन माछर के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में उनका धैर्य और जिम्मेदारी यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

बता दें कि घटना बुधवार की है, जब दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद सऊदी अरब मुड़ गई और वहीं लैंडिंग की. कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पर हमला कर दिया. जिस पायलट पर हमला हुआ, वो भारतीय हैं. हालांकि, कथित हमले के पीछे का मकसद क्या था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर