जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनुप चक्रवर्ती उर्फ अनुप बंगाली को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पास से एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के वायरलेस मैदान में अनुप चक्रवर्ती किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए हथियार लेकर पहुंचा है।
इसे भी पढ़ें : डीजीपी की बैठक के बाद भी अपराधी खुलेआम चला रहे गोलियां, किसके भरोसे आम जनता : बाबूलाल मरांडी
सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अनुप चक्रवर्ती के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम सहित अन्य स्थानों के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट और रेलवे संपत्ति से जुड़े मामलों समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।


