Monday, October 5, 2026

डीजीपी की बैठक के बाद भी अपराधी खुलेआम चला रहे गोलियां, किसके भरोसे आम जनता : बाबूलाल मरांडी

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर में डीजीपी की समीक्षा बैठक के कुछ ही घंटों बाद गोलीबारी की घटना के बहाने राज्य की विधि व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि झारखंड के डीजीपी की “हाईलेवल बैठक” हुई थी अपराध नियंत्रण और पुलिस की मुस्तैदी पर लेकिन लगता है बैठक के संदेश को पुलिस से ज्यादा अपराधियों ने गंभीरता से ले लिया। बैठक के महज़ 9 घंटे बाद ही सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में रंगदारी के लिए एक युवक पर 4-5 राउंड फायरिंग कर दी गई।

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या के आरोपी को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खबर के अनुसार युवक फोन पर बात कर रहा था, तभी बदमाश आए, गोली चलाई और फरार हो गए। यानी अपराधियों ने साफ संदेश दे दिया कि पुलिस की बैठकें अपनी जगह हैं और उनका खौफ अपनी जगह। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि हेमंत सोरेन जी, सवाल बड़ा सीधा है। जमशेदपुर जैसे शहर में अगर डीजीपी की बैठक के कुछ घंटे बाद ही अपराधी खुलेआम गोलियां चला रहे हैं, तो आम जनता किस भरोसे घर से निकले?

उन्होंने कहा कि कहीं अपराधियों को भी तो ये पता नहीं कि वर्तमान डीजीपी नियम-क़ानून के हिसाब से नहीं बल्कि पूरी तरह सत्ता की कृपा के बल पर मिले प्रसाद के रूप में पद की सिर्फ़ शोभा बढ़ा रही हैं? जबकि वास्तव में डीजीपी का काम रिमोट कंट्रोल से कोई दूसरा आदमी चला रहा है?

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या यही हमारी मुस्तैद पुलिस और कानून-व्यवस्था की स्थिति है? अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस की बैठकें हो रही हैं, बयान दिए जा रहे हैं, लेकिन जमीन पर हालात नहीं बदल रहे। झारखंड की जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सुरक्षित माहौल और जमीन पर ठोस कार्रवाई चाहती है। कानून का डर अपराधियों में और सुरक्षा का भरोसा आम लोगों में दिखना चाहिए।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर