Thursday, October 29, 2026

जगन्नाथपुर मंदिर गार्ड हत्याकांड मामले में छह घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार की देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई. इस मामले में एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना के छह घंटे भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक आरोपी से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले के खुलासे को लेकर एसएसपी ने एसआईटी का गठन किया था।

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड: 4 संदिग्ध हिरासत में, रांची पुलिस की कार्रवाई व छापेमारी हुई तेज

बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन खुद घटना स्थल पर पहुंचे थे और पूरे मामले की जांच का नेतृत्व करते हुए पुलिस अधिकारियों को जांच को लेकर कई दिशा निर्देश दिए थे. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली थी. जिससे घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है. आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली गई थी।

इसे भी पढ़ें : रांची: जगन्नाथ मंदिर में 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद, हत्या किये जाने की आशंका

बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे निर्माण कार्य के दौरान लगी सीढ़ी मंदिर के सहारे एक अज्ञात चोर परिसर में दाखिल हुआ था। अंदर प्रवेश करने के बाद उसने गार्ड की हत्या कर दी और फिर दान पेटी से पैसे की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में यह संदिग्ध कैद हो गया था। बाद में इस आरोपी की तलाश के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू की और इस दौरान कई संदिग्धों को भी हिरासत में लिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर