रांची: राजधानी के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मंदिर में पुलिस ने शुक्रवार सुबह 65 वर्षीय वृद्ध का शव संदेहास्पद स्थिति में मंदिर की सीढ़ियों से बरामद किया है. मृतक की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई है और उनके मंदिर के गार्ड के रूप में काम करने की बात बताई जा रही है. पुलिस को आशंका है कि उनकी हत्या की गई है, हालांकि इस संबंध में किसी ने अब तक कोई दावा नहीं किया है. हालांकि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध की तस्वीर नजर आई है, जिसके आधार पर ही कहा जा रहा है कि आरोपी ने मंदिर के गार्ड सह सेवक बिरसा मुंडा की हत्या की है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : 24 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026 का होगा आयोजन
सुबह घटना की मिली जानकारी
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो मंदिर की सीढ़ियों में उनका शव दिखा. जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी जगन्नाथपुर थाना को दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की. घटना को अंजाम किस वजह से दिया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से या फिर पूर्व से चल रहे किसी आपसी विवाद को लेकर इस घटना अंजाम दिया गया है.
मौके पर पहुंचे एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी
इधर मामले की सूचना मिलने व इसकी गंभीरता को देखते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की रहे. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मंदिर की दान पेटी से नकदी भी निकाल ली. ऐसे में घटना को लूट और हत्या दोनों एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस टीम मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में कथित आरोपी की तस्वीर साफ नजर आ रही है।


