Thursday, October 29, 2026

जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड: 4 संदिग्ध हिरासत में, रांची पुलिस की कार्रवाई व छापेमारी हुई तेज

रांची : जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रांची पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में मामला चोरी से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। बता दें कि शुक्रवार सुबह मंदिर के अंदर की सीढ़ियों से गार्ड का शव बरामद हुआ था। गार्ड की पहचान 65 वर्षीय बिरसा मुंडा के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : रांची: जगन्नाथ मंदिर में 65 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद, हत्या किये जाने की आशंका

बताया जा रहा है कि मंदिर के पीछे निर्माण कार्य के दौरान लगी सीढ़ी मंदिर के सहारे एक अज्ञात चोर परिसर में दाखिल हुआ था। अंदर प्रवेश करने के बाद उसने गार्ड की हत्या कर दी और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। फुटेज की गहन जांच के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन सहित कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही है और हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के जरिए पूरे मामले का खुलासा करने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर