Thursday, August 6, 2026

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने दी बधाई, कई अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने भी दी बधाई

न्यूज डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे कार्यकाल वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है. उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं. इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल के लिए बधाई दी है.

इसे भी पढ़ें: TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी से दिया इस्तीफा, असम के सीएम से की मुलाकात

इटली की पीएम ने दी बधाई

जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “भारत के इतिहास में आज सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को बधाई.” उन्होंने लिखा, “बीते दिनों रोम में उनसे फिर मुलाक़ात करना और साथ मिलकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करना सुखद रहा. यह साझेदारी भविष्य में हमारे देशों और लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के बारे में है.”

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भेजा संदेश

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने एक्स पर लिखा, “मैं भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं. श्रीलंका हमारी घनिष्ठ साझेदारी को महत्व देता है और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मज़बूत करने की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर आशान्वित है.”

मालदीव के राष्ट्रपति ने दी बधाई

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने कहा, “भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के पद पर रहने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. मालदीव, आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के लिए भारत के साथ सहयोग को और मज़बूत करने की दिशा में आगे बढ़ने को इच्छुक है.”

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने दी बधाई

पीएम मोदी को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि भारत के विकास, समृद्धि और वैश्विक स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में उनके वर्षों की समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण है.”

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, “यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दशकों की समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का एक सशक्त प्रमाण है. उन्हें आगे के लिए मेरी शुभकामनाएं.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर