डेस्क : इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की ओर से एक ताज़ा बयान जारी किया गया है. बयान में आईआरजीसी ने कहा कि उसने ‘इलाक़े में 27 अमेरिकी ठिकानों के साथ-साथ तेल अवीव बेस, इसराइली सेना के जनरल कमांड मुख्यालय और तेल अवीव में लार्ज डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स’ को निशाना बनाया है.
ईरान की ओर से यह क़दम ऐसे समय में उठाया गया है जब रविवार सुबह अमेरिका और इसराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के मारे जाने की ख़बर आई. बयान में यह भी दावा किया गया कि ईरान की सेना कब्जे़ वाले इलाक़ों और अमेरिकी ठिकानों पर बजने वाले ख़तरे के सायरन को शांत नहीं होने देगी.

