खेल : फाफ डु प्लेसी, मोइन अली, आंद्रे रसेल और अब ग्लेन मैक्सवेल… दुनिया के जाने माने दिग्गज, जिन्होंने अपने खेल से दुनिया भर में करोड़ों फैंस बनाए, अपने अपने देशों को क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खूब नाम दिलाया, यहां तक कि दुनिया की सबसे बड़ी टी 20 लीग आईपीएल में भी खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बड़े सितारों ने आईपीएल के 2026 में होने वाले अगले सीजन के लिए नीलामी से अपने नाम वापस ले लिए हैं. यह नीलामी 16 दिसंबर को आबू धाबी में होने वाली है.
Highlights:
विदेशी खिलाड़ी आईपीएल से दूरी क्यों बना रहे
इन दिग्गजों के फैसले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर विदेशी खिलाड़ी आईपीएल से दूरी क्यों बना रहे हैं और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) जैसी दूसरी लीगों को क्यों चुन रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग माना जाता है। लेकिन पहले 2025 और अब 2026 के सीज़न में कई बड़े विदेशी खिलाड़ियों ने या तो नीलामी से नाम वापस ले लिया है या फिर आईपीएल छोड़कर दूसरी लीगों को प्राथमिकता दी है। अब पहले बात करते हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की जिन्होंने ने 16 दिसंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर अबू धाबी में होने वाली नीलामी से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी.
मैक्सवेल ने लिखा, “आईपीएल में कई कभी न भूलने वाले सीजन के बाद मैंने इस साल नीलामी में अपना नाम नहीं रखने का फैसला किया है। यह बड़ा फैसला है और इस लीग ने मुझे सबकुछ दिया, उसके लिए बहुत आभारी हूं। आईपीएल ने मुझे क्रिकेटर और बेहतर व्यक्ति बनने में मदद की। मैं विश्व स्तरीय टीम साथियों के साथ खेलने के लिए भाग्यशाली रहा। अतुल्नीय फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया और फैंस के सामने प्रदर्शन कर सका, जिनके जुनून की कोई बराबरी नहीं कर सकता। यादें, चुनौतियां और भारत की ऊर्जा हमेशा मेरे साथ रहेगी। आप सभी के समर्थन के लिए शुक्रिया। उम्मीद है कि जल्द ही आपको देखूंगा।
37 साल के मैक्सवेल 2012 से अब तक हर आईपीएल सीज़न में खेले हैं, सिवाय 2019 के. उन्होंने 141 मैचों में केवल 2819 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 155 से ज़्यादा है, लेकिन औसत 24 से भी कम रहा है. अपनी गेंदबाज़ी से उन्होंने 41 विकेट भी लिए, लेकिन इकॉनमी रेट 8.30 रहा. ग्लेन मैक्सवेल ने यह फैसला आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के कारण आया। पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में मैक्सवेल को खरीदा था। ऑलराउंडर ने पंजाब किंग्स का सात मैचों में प्रतिनिधित्व किया और केवल 48 रन बनाए। गेंदबाजी में वो चार विकेट ले सके।
फ़िर लंबे समय तक एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने वाले और विराट कोहली के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसी आईपीएल-2026 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। साउथ अफ्रीका के इस पूर्व कप्तान ने ये फैसला खुद लिया है और इसकी वजह दूसरी लीग है हालांकि, 29 नवंबर को डुप्लेसी ने बताया कि वह दो सप्ताह बाद 16 दिसंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने इससे नाम वापस लेने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि वह इसकी बजाए पाकिस्तान सुपर लीग को खेलने पर प्राथमिकता देंगे। इसी कारण वह आईपीएल में नहीं खेलेंगे। डुप्लेसी साल 2012 से लगातार आईपीएल खेल रहे हैं और इस लीग के मशहूर नामों से से एक हैं।
वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। फिर जब चेन्नई बैन हो गई तो वह एमएस धोनी के साथ 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजांयट्स चले गए। चेन्नई की जब वापसी हुई तो वह इस टीम में वापस आ गए। 2021 में डुप्लेसी ने चेन्नई को खिताब दिलाने में मदद की। 2022 में हालांकि चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया। नीलामी में उन्हें जरूर खरीदने की कोशिश की, लेकिन आरसीबी बाजी मार ले गई। डुप्लेसी ने 2022, 2023 और 2024 सीजन में आरसीबी की कप्तानी की और लेकिन टीम को खिताब नहीं दिला सके। डुप्लेसी ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में कुल 154 मैच खेले हैं जिनमें 35.10 की औसत और 135.79 की स्ट्राइक रेट से 4773 रन बनाए हैं। अपने एक दशक से ज्यादा के आईपीएल करियर में डुप्लेसी ने 39 अर्धशतक भी ठोके हैं, लेकिन उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोइन अली ने फैसला किया है कि वो आईपीएल 2026 के बजाय पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेंगे। 38 साल के अली ने फाफ डू प्लेसी के बाद पीएसएल को प्राथमिकता देने की घोषणा की। मोइन अली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया, ‘मैं पीएसएल से उसके नए युग में जुड़ने को उत्साहित हूं। लीग ने शीर्ष स्तरीय टी20 क्रिकेट का सम्मान हासिल किया, जहां उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा और प्रत्येक टीम में विश्व स्तरीय प्रतिभाएं हैं।’पाकिस्तान में खेलना हमेशा शानदार लगता है। यहां क्रिकेट खेलने की क्वालीटी और फैंस का जुनून आपको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जोश भरता है। मेरा ध्यान इसका हिस्सा बनने और कुछ शा5नदार यादें बनाने पर है। एक और विशेष अनुभव के लिए तैयार।’
मोइन अली 2018 से आईपीएल में सक्रिय हैं। उन्होंने इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रतिनिधित्व किया। मोइन अली ने अपने आईपीएल करियर में 73 मैच खेले, जिसमें 1167 रन और 41 विकेट चटकाए। 2025 आईपीएल में मोइन अली ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए छह मैच खेले। उन्हें फ्रेंचाइजी ने मिनी नीलामी से पहले स्क्वाड से रिलीज किया। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर के पास पीएसएल का अनुभव भी है, जहां मुल्तान सुल्तांस के लिए वो 9 मैच खेल चुके हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम सबसे ज्यादा 64.30 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरेगी। चेन्नई सुपरकिंग्स इस मामले में दूसरे स्थान पर है, जो 43.40 करोड़ रुपये का पर्स लेकर आएगी। 77 स्थानों में 31 विदेशी खिलाड़ियों की जगह सुरक्षित है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिग्गज आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2026 से पहले रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी घोषण की रसेल ने एक वीडियो संदेश में कहा, मैंने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। मैं अभी भी दुनिया भर की विभिन्न लीगों और केकेआर की सभी अन्य फ्रेंचाइजियों में सक्रिय रूप से खेलता रहूंगा। मैंने कुछ बेहतरीन समय और बेहतरीन यादें बिताईं। छक्के लगाना, मैच जीतना, एमवीपी बनना और ऐसी ही कई चीजें। लेकिन, आप जानते हैं, कभी-कभी आपको यह पता होना चाहिए कि कब संन्यास लेना है
बता दें कि 37 वर्षीय रसेल ने 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ आईपीएल की शुरुआत की थी। इसके बाद आईपीएल 2014 में वह केकेआर चले गए और 2025 तक टीम के साथ बने रहे। रसेल ने 2000 से ज्यादा रन बनाने और 100 विकेट लेने वाले केवल दो खिलाड़ियों में से एक हैं। दूसरे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं।
आपका बता दें आईपीएल अभी भी दुनिया की सबसे बड़ी लीग है, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों का इस तरह से जाना यह दिखाता है कि अब कॉम्पिटिशन सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। पाकिस्तान सुपर लीग और अन्य लीगों ने खिलाड़ियों को नए विकल्प दिए हैं। आने वाले समय में आईपीएल को अपनी नीतियों और खिलाड़ियों के साथ व्यवहार में बदलाव करना होगा ताकि वह विदेशी सितारों के लिए फिर से पहली पसंद बन सके। IPL 2026 के लिए 1355 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 2 करोड़ की बेस प्राइस कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन, इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन, भारत के रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर, श्रीलंका के मथीश पथिराना और वनिंदु हसरंगा समेत कुल 45 खिलाड़ी शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी।
मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद IPL ने यह लंबी लिस्ट सभी फ्रेंचाइजियों को भेज दी है। हर टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखे जा सकते हैं। ऐसे में इस बार ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें 31 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं। अब इस आईपीएल में कई ऐसे इंडियन खिलाड़ी भी हैं जो इस बार ट्रेड हुए है। कई खिलाड़ी एक टीम से ट्रेड होकर दूसरी टीम में गए हैं। सबसे बड़ी ट्रेड डील इस बार चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुई। आरआर ने चेन्नई को संजू देकर उनसे रविंद्र जडेजा और सैम करन को लिया है। 17 साल बाद जडेजा फिर से राजस्थान की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल का अच्छा अनुभव रखने वाले नीतीश राणा राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली कैपिटल्स ट्रेड हो गए हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड हो गए हैं।


