Tuesday, July 21, 2026

IPL 2026: आरसीबी की जीत के बाद कर्नाटक के मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार ने कहा- हमारे साथ नाइंसाफ़ी हुई

न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत हासिल कर ट्रॉफ़ी अपने नाम कर ली. हालांकि, कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि कर्नाटक के साथ नाइंसाफ़ी हुई है. कर्नाटक के नए मनीनीत सीएम डीके शिवकुमार ने पत्रकारों से बातचीत में आयोजकों से फ़ाइनल का मैदान गुजरात में बदले जाने से नाराज़गी जताई.

इसे भी पढ़ें : आईपीएल 2026: चैंपियन बनने पर RCB को मिले इतने करोड़ रुपये, शुभमन गिल ने ये कहा

उन्होंने कहा, “आईपीएल का फ़ाइनल मैच बेंगलुरु में होना चाहिए था. हमारे साथ नाइंसाफ़ी हुई है. राजनीति की वजह से इसे दूसरे मैदान पर कराया गया. मैं इस पर ज़्यादा नहीं बोलूंगा.” उन्होंने आगे कहा, “मैं आरसीबी के सभी फ़ैन्स और कर्नाटक सरकार की तरफ़ से उन्हें बधाई देता हूं.”

इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर भी टीम को बधाई देते हुए लिखा, “आरसीबी ने इतिहास रच दिया है, लगातार दूसरा आईपीएल ख़िताब जीतकर. हिम्मत, संतुलन और सच्चे चैंपियनों के जज़्बे के साथ टीम ने एक बार फिर बेंगलुरु को गर्व महसूस कराया.” गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस के साथ हुए मुक़ाबले में आरसीबी ने पांच विकेट से जीत दर्ज की.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर