Friday, October 30, 2026

आईपीएल 2026: चैंपियन बनने पर RCB को मिले इतने करोड़ रुपये, शुभमन गिल ने ये कहा

खेल डेस्क : आईपीएल 2026 के फ़ाइनल मुक़ाबले में आरसीबी ने जीत दर्ज की, जबकि गुजरात टाइटंस रनर-अप रही है. दोनों ही टीमों को प्राइज़ मनी भी दिया गया है. आरसीबी ने पांच विकेट से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरे सीज़न का ख़िताब अपने नाम किया. चैंपियन बनने पर आरसीबी को ट्रॉफ़ी के साथ-साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज़ मनी मिली. जबकि रनर-अप रही टीम गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए मिले हैं.

इसी तरह क्वालीफॉयर 2 मुकाबला हार कर फाइल में पहुंचने से पिछड़ गई राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर वैभव सूर्यवंशी को कुल मिलाकर 5 अवॉर्ड मिले. वैभव ने सीज़न में सबसे अधिक 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप का टाइटल जीता है. उन्होंने मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, मोस्‍ट सिक्‍स अवॉर्ड और सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न समेत कुल 5 अवॉर्ड जीते.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में शुभेंदु सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, पूर्व क्रिकेटर समेत 35 ने ली मंत्री पद की शपथ

शुभमन गिल ने इंस्टा पर ये लिखा

आरसीबी के लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने आरसीबी को बधाई दी है. गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा, “आरसीबी ने बहुत निडर होकर खेला और वे सफलता के हक़दार हैं.” बता दें कि फ़ाइनल मुक़ाबले में शुभमन गिल केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं आईपीएल के इस सीज़न में शुभमन गिल ने कुल 17 मैचों में 722 रन बनाए और अपनी टीम जीटी को फ़ाइनल तक ले जाने में अहम योगदान दिया.

गुजरात टाइंटस की बस में शाट सर्किट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के फाइनल मुक़ाबले के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट हो गया. इस बस से रविवार देर रात को खिलाड़ियों को मैदान से वापस होटल ले जाया जा रहा था. समाचार एजेंसी पीटीआई को मिली जानकारी के अनुसार, टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ.

बस के अंदर धुआं फैलने के बाद खिलाड़ी और स्टाफ थोड़ी देर सड़क पर रुके, फिर दूसरी बस का इंतज़ाम किया गया और वो होटल पहुंचे. हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बता दें कि गुजरात टाइटंस की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फ़ाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार गई थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर