खेल डेस्क : अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को सात विकेट से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है. आरोन जॉर्ज की शतकीय पारी की मदद से भारत ने अफ़ग़ानिस्तान को मात दी है. अफ़ग़ानिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट पर 310 रन बनाए थे.
जवाब में भारत के लिए आरोन ने शतक लगाया, जबकि वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने हाफ़ सेंचुरी लगाई. भारत की टीम ने 41.1 ओवर में तीन विकेट पर 311 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. 6 फरवरी को फ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला इंग्लैंड से होगा.
हरारे में खेले जा रहे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था और 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए थे. अफ़गानिस्तान की ओर से फ़ैसल शिनोज़ादा और उज़ैरुल्लाह नियाज़ई ने शतकीय पारी खेली. फ़ैसल ने 110 रन और उज़ैरुल्लाह ने 101 रन बनाए.


