Wednesday, July 22, 2026

अहमदाबाद में भारत ने रचा इतिहास, लगातार दो बार और तीन बार टी 20 वर्ल्‍ड कप जीतने वाली बनी पहली टीम

अहमदाबाद : संजू सैमसन के लगातार तीसरे अर्धशतक और ईशान किशन (54) व अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतकों की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्‍यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्‍जा जमाया। इसके साथ ही टीम इंडिया लगातार दो बार ट्रॉफी जीतने वाली और बतौर होस्‍ट टी20 विश्‍व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने अहमदाबाद में नया इतिहास रच दिया है.

इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज ने 2-2 बार टी20 विश्‍व कप जीता है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम का इतिहास भी पलट दिया है। वनडे विश्‍व कप 2023 के फाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को इसी मैदान पर शिकस्‍त दी थी।

इससे पहले लगभग एक लाख से अधिक घरेलू दर्शकों के बीच टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। न्‍यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने अर्धशतक लगाया। कप्‍तान सेंटनर ने 43 रन की पारी खेली।

भारत के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया. जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में महज 15 रन देकर चार विकेट लिए और टीम इंडिया को लगाकर दूसरी बार चैंपियन बनाया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया. वहीं अक्षर पटेल ने भी तीन ओवर में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

संजू ने लगाई फिफ्टी की हैट्रिक

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर रन गति रुकने नहीं दी। 33 गेंदों पर संजू ने अपना अर्धशतक पूरा किया। सुपर-8 में वेस्‍टइंडीज (97*), सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड (89*) और फाइनल में कीवी टीम के खिलाफ उन्‍होंने फिफ्टी लगाई।

अर्धशतक लगाने के बाद संजू और खतरनाक नजर आए और उन्‍होंने सिक्‍स में डील शुरू कर दी। 14वें ओवर की आखिरी 3 गेंदों पर संजू ने 3 हवाई फायर किए। 15 ओवर में ही भारत का स्‍कोर 203 रन हो गया था। इसके बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू कैच आउट हुए। उन्होंने 46 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली।

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक

  • शाहिद अफरीदी (2009)
  • विराट कोहली (2014)
  • संजू सैमसन (2026)

टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के

  • 25 – फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, 2024
  • 24 – संजू सैमसन (भारत) टी20 विश्व कप 2026
  • 24 – सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) टी20 विश्व कप अफ्रीका क्वालीफायर, 2023/24
  • 22 – फिल सॉल्ट (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज, 2023
  • 22 – अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम इंग्लैंड, 2025
  • 22 – टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड) बनाम पाकिस्तान, 2025

टी20 विश्व कप में लगातार सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर

  • 3 – महेला जयवर्धने (2010)
  • 3 – विराट कोहली (2016-2021)
  • 3 – बाबर आजम (2021)
  • 3 – केएल राहुल (2021)
  • 3 – कुसल मेंडिस (2026)
  • 3 – साहिबजादा फरहान (2026)
  • 3 – संजू सैमसन (2026)
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर