Sunday, November 1, 2026

रांची में जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ धरने पर बैठ छात्रों की अन्य छात्र नेताओं से हुई झड़प, निकाला कैंडल मार्च

रांची: जेपीएससी, जेएसएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र सत्याग्रह में शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के मंच पर पहुंचने और बैठने की कोशिश का छात्रों ने जोरदार विरोध किया। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और करीब दो घंटे तक धक्का-मुक्की व झड़प होती रही। कुछ छात्रों को मामूली चोटें भी आईं।

इसे भी पढ़ें : रांची में जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ धरने पर बैठ छात्रों की अन्य छात्र नेताओं से हुई झड़प, शिकायत पहुंची थाना

मंच छोड़कर खुले मैदान में धरना

विवाद बढ़ने पर छात्रों ने पूरा मंच खाली कर दिया और बारिश के बीच खुले मैदान में धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना था कि वे अपना मंच छोड़ सकते हैं, लेकिन अपने आंदोलन को किसी राजनीतिक दल के हाथों नहीं सौंपेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों से कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग मंच पर जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। शुक्रवार को जब उन्होंने मंच पर बैठने का प्रयास किया तो छात्रों ने इसका विरोध किया।

छात्रों का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व भी आंदोलन की दिशा बदलने और उसका राजनीतिक लाभ लेने की मंशा से माहौल बिगाड़ने में जुटे थे। बारिश, विवाद और झड़प के बावजूद छात्र खुले आसमान के नीचे धरना जारी रखते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक सत्याग्रह जारी रहेगा। इसी क्रम में झारखंड आंदोलनकारी नेता व पूर्व विधायक सूर्या सिंह बेसरा छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए आंदोलन स्थल पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य की भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

ये है छात्रों की मांगें

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के प्रवक्ता बिनय मेहता ने इस संबंध में कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह छात्रों का है और इसकी पहचान भी गैर-राजनीतिक रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई नौकरी, पारदर्शी भर्ती और युवाओं के भविष्य की है। किसी भी राजनीतिक दल को हमारे मंच का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि जेपीएससी, जेएसएससी, सिपाही भर्ती समेत सभी नियुक्ति प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कराई जाएं, भर्ती में भ्रष्टाचार पर सख्ती से रोक लगे और मुख्यमंत्री स्वयं आंदोलन स्थल पर आकर छात्रों से संवाद करें।

कैंडल मार्च और नारेबाजी

हंगामे के बाद शुक्रवार शाम छात्रों ने पूर्व निर्धारित कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम से कैंडल मार्च करते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। यहां छात्रों ने जेपीएससी और जेएसएससी के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि जब तक 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द नहीं की जाती, अनियमितताओं के दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती तथा जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, बैकलॉग सिविल सेवा परीक्षा, जेएसएससी सीजीएल तथा टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं में व्यापक अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के मद्देनजर इन सभी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर