पटना : 21 जून को होने वाले RE NEET के पहले धीरे- धीरे छात्रों में देने नीट परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त होने व इसके कारण जान देने का मामला बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने कथित रूप से अपने हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना राधेकृष्णा हॉस्टल की बताई जा रही है और छात्रा का शव हॉस्टल स्थित उसके कमरे से फंदे से लटके हुए अवस्था में मिली. घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर 2 A/26 की है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट आज मुजफ्फरपुर को देगें करोड़ों का सौगात, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
समस्तीपुर की रहने वाली थी छात्रा
मृतक छात्रा की पहचान समस्तीपुर निवासी 17 वर्षीय श्रुति कुमारी के रूप में हुई है। वह 2024 से हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस संबंध में हॉस्टल की संचालिका आभा सिंह का कहना है कि सोमवार को रात में खाना खाने के बाद वह सो गई थी। उसने अपने दोस्त को रोते हुए परेशानी बताई थी।
आभा सिंह के मुताबिक, श्रुति ने अपने दोस्त से कहा था- ‘मुझसे मेरे माता-पिता भी बात नहीं करते हैं।’ संचालिका ने बताया, यहां रहकर NEET की तैयारी करती थी। कोर्स समाप्त होने के बाद अपने गांव चली गई थी। 10 दिन पहले लौटी थी। बहुत शांत स्वभाव की थी।’
हॉस्टल की छात्रा ने बताया
वहीं हॉस्टल में अलग कमरे में रहने वाली छात्रा का कहना है, “श्रुति सुबह से दिखाई नहीं दे रही थी। जब उन्होंने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा धक्का देने पर खुल गया। अंदर श्रुति फंदे से लटकी हुई मिली।” अंशु के अनुसार, “रात में श्रुति फोन पर किसी लड़के से बात कर रही थी। बातचीत के बाद वह रोते हुए मेरे पास आई थी। वह काफी परेशान लग रही थी। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार रो रही थी।”
परिजनों का दावा
वहीं, श्रुति के रिश्तेदार का कहना है कि कोई लड़का है, जो उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। रिश्तेदार अमरेंद्र कुमार कर्ण ने बताया, ” छात्रा की मां शिक्षिका हैं, जबकि पिता किसान हैं। छात्रा हाल ही में अपने घर से हॉस्टल लौटी थी। अमरेंद्र कुमार कर्ण के अनुसार, “यहां आने के बाद पता चला कि कोई लड़का उसे लगातार परेशान कर रहा था।” घटना की जांच के लिए FSL टीम को बुलाया गया है। फिलहाल स्थानीय थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है।


