Friday, October 30, 2026

सीएम सम्राट आज मुजफ्फरपुर को देगें करोड़ों का सौगात, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

न्यूज डेस्क: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज यानी मंगलवार दोपहर 12 बजे मोतीपुर प्रखंड के परसौनी नाथ पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोसाईंपुर परिसर में पहुंचेंगे. जहां वे आयोजित भव्य ‘सहयोग शिविर’ का निरीक्षण करेंगे. वहीं इस खास अवसर पर सीएम जिले के विकास के लिए 288.16 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 109 महत्वाकांक्षी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. जिससे मोतीपुर प्रखंड को आज एक बड़ी सौगात मिलेगी.

समस्याओं का सीधा समाधान 

जानकारी के अनुसार, मोतीपुर के गोसाईंपुर में सहयोग शिविर के आयोजिन के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं. इस विशेष शिविर में कुल 12 प्रमुख सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे. जिन स्टॉलों के माध्यम से सीधे आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया जाएगा. वहीं इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को ऑन-द-स्पॉट उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे लोगों को कुछ हद तक परेशानियों से राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़े: रांची के होटवार जेल की यौन शोषण पीड़िता ने कहा- मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ

आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुख्यमंत्री सम्राट के आगमन और कार्यक्रम की संवेदनशीलता पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन मौके पर पूरी तरह से मुस्तैद है. वहीं कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. ताकि उनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा सकें.

जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त अधिकारियों की ब्रीफिंग कार्यक्रम स्थल पर ही की गई. इसके साथ ही सभी अधिकारियों को समय पर मुस्तैद रहने और सुरक्षा में कोई लापरवाही नहीं बरतने के कड़े निर्देश दिए हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर