Sunday, November 1, 2026

लखनऊ में बहू ने भांजे के साथ मिलकर सास को खिलाई जहरीली रोटी, हुई मौत

लखनऊ: लखनऊ के काकोरी क्षेत्र के इब्राहिमगंज गांव में एक बहू ने अपने भांजे के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या की साजिश रची और हत्या कर दी. मृतका की पहचान शांति देवी के रुप में हुई, वह अपने परिवार की आधार स्तंभ थी. 5 अप्रैल वह अपने बेटे के साथ खाना खा रही थी उसी क्रम में उन्होंने कहा कि रोटी का स्वाद कड़वा लग रहा है. 1 रोटी खाने के थोड़ी ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उनकी उल्टियां शुरु हो गई.

जहरीली रोटी खाकर मौत

परिजनों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर के उन्हें मृत घोषित कर दिया. परिवार ने शुरुआत में इसे एक सामान्य मोत समझा और अंतिम संस्कार कर दिया. वहीं घर पर रोटी को लेकर चर्चा होने लगी जिसमें बहू शालिनी ने अपना बयान बार-बार बदला. इसी बात पर परिजनों को उसपर शक हुआ और घर पर पन्नी में लिपटी संदिग्ध रोटी मिलने पर मामला और गहरा गया.

इसे भी पढ़ें : नवादा में स्कूल वैन के पलटने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, घायलों में 2 गंभीर, चालक गिरफ्तार

पंचायत में हुआ खुलासा

परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर पंचायत बुलाई, जहां एक रिश्तेदार ने कहा कि शालिनी ने पहले भी कई बार कीटनाशक दवा मंगाया था. जिसके बाद शालिनी से सख्ती से पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और कहा कि उसने 10 दिन पहले भी चाय में जहर मिलाकर सास को मारने का प्रयास किया था, लेकिन वह इसमें नाकाम रही क्योंकि सास ने चाय ही नहीं पिया. इसके बाद उसने दूसरी बार रोटी में जहर मिलाकर उन्हें दे दिया, जिसे खाने के बाद उनकी मौत हो गई.

आरोपी भांजे की तलाश जारी

शालिनी की इस साजिश में उसका भांजा भी शामिल था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच अवैध संबंध था, जिसका विरोध शांति देवी ने किया था. यह विरोध उनकी मौत का कारण बन गया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साक्ष्य को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. पुलिस ने बहू को मानले से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी भांजा फरार है. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर