Wednesday, June 17, 2026

जमशेदपुर में जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिला स्थित कदमा थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक घिनौनी वारदात सामने आई है। जहाँ एक जीजा ने पवित्र रिश्ते की मर्यादा को ताक पर रखते हुए अपनी ही नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

बहन की अनुपस्थिति का उठाया फायदा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले ही कदमा के शास्त्रीनगर स्थित अपनी बड़ी बहन के घर घूमने आई थी। घटना के दिन बड़ी बहन अपने काम पर गई हुई थी और पीड़िता घर में अकेली थी। सूने घर का फायदा उठाकर आरोपी जीजा ने अपनी नाबालिग साली के साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी

दरिंदगी यहीं नहीं रुकी, आरोपी ने मासूम को डराया-धमकाया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी-सहमी नाबालिग कुछ समय तक चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने साहस जुटाया और अपनी आपबीती सुनाई।

आरोपी को भेज गया जेल 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता ने कदमा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे शास्त्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया गया।अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल कदमा पुलिस अब मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को उचित न्याय मिल सके।

ये खबर भी देखें:

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर