न्यूज़ डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की स्थापना के 250 साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर माउंट रशमोर में दिये गये अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका के साथ ईरान समझौता करने को बेताब है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ने ईरान को उनके सुप्रीम लीडर रहे अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के लिए एक हफ़्ते का समय दिया है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विधायक से रंगदारी मांगने के अगले दिन गैंगस्टर प्रिंस खान का घर ध्वस्त
सबसे मज़बूत व शक्तिशाली सेना
ट्रंप ने कहा, “हमने दुनिया की सबसे मज़बूत और सबसे शक्तिशाली सेना बनाई. हमने दो विश्व युद्ध जीते, शीत युद्ध जीता और अमेरिका के दुश्मनों को इतिहास की गहराइयों में पहुंचा दिया.” उन्होंने कहा, “हमने वेनेज़ुएला को एक दिन में हरा दिया और ईरान को बुरी तरह हराया. अब वे समझौता करने के लिए बेताब हैं. वे बहुत ज़्यादा बेताब हैं. हमने अंतिम संस्कार की रस्मों के लिए उन्हें एक हफ़्ते का समय दिया है, क्योंकि हम अच्छे हैं.”




