Friday, July 3, 2026

पटना : सोमनाथ यात्रा की तैयारियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पटना : आगामी ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–1000 वर्ष की अद्भुत आस्था’ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली ‘सोमनाथ यात्रा’ की तैयारियों के क्रम में आज सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग प्रणव कुमार ने पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय रूबी, निदेशक, संग्रहालय कृष्ण कुमार सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: पटना : PCC की बैठक में 29 औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, ₹6,000 करोड़ का होगा निवेश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के स्वागत, पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, पेयजल, स्वच्छता, सूचना सहायता केंद्र, सामान प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि सोमनाथ यात्रा बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहल है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं गरिमामय यात्रा का अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए यात्रा की प्रत्येक व्यवस्था को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर यात्रा के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि 20 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली सोमनाथ यात्रा में लगभग 1100 श्रद्धालु विशेष रेलगाड़ी के माध्यम से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं बिहार सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

AIR NOW Exclusive: झारखंड शिक्षक भर्ती में किसी को...

ग्राउन्ड रिपोर्ट: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के खेलगांव में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में 1,042 नव नियुक्त सहायक आचार्यों...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर