गिरिडीह : गुरुवार देर रात 10 बजे डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में चार युवकों ने तीन सगे भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें एक युवक अजय दास की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकूबाजी की घटना गिरिडीह नगर थाना इलाके के दास मुहल्ले में हुई।
बताया जाता है कि आरोपी रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित और रवि दास समेत एक अन्य युवक घटना के बाद फरार हो गए। वहीं घटना के बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।



