Thursday, October 29, 2026

धनबाद में प्रेमिका शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी, एक दिन पहले प्रेमी ने की थी ऐसी हरकत

न्यूज डेस्क: गिरिडीह और धनबाद से एक अजीब प्रेम की कहानी सामने आई है. जहां पहले गिरिडीह के रहने वाला एक शादीशुदा प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने और शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया था. फिर अगले दिन, उसी प्रेमी से मिलने की जिद में प्रेमिका भी धनबाद के गोमो स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. दोनों की हर हाल में ख्वाहिश है कि वे एक साथ रहे.

7 घंटे तक चढ़ा रहा प्रेमी

जानकारी के अनुसार, धनबाद निवासी सुनील महतो पहले से ही शादीशुदा है. लेकिन उसका गिरिडीह के नवाडीह पंचायत के सहरिया गांव की 20 वर्षीय देवंती के साथ काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था. शनिवार को सुनील अपनी प्रेमिका देवंती से मिलने और उससे शादी करने की जिद में गिरिडीह के निमियाघाट स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और लगभग 7 घंटे तक वहीं चढ़ा रहा. जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले गई.

इसे भी पढ़े: Digital Marketing सीख कर घर बैठे कमाएं लाखों, आज ही सीखने के लिए ये करें

शादी की जिद में टावर चढ़ी प्रेमिका

देवंती ने रविवार को प्रेमी से मिलने और उसे थाने से छुड़ाकर शादी करने की जिद में धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमो में एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. जिसे देखते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी.

सूचना पाकर हरिहरपुर थाना प्रभारी अंकित सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची. जिसके बाद युवती को घंटों तक समझाया-बुझाया गया, लेकिन भी युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई. युवती बार-बार यही कहती रही कि- “मुझे सुनील से मिलवा दीजिए, मैं उसी से शादी करूंगी.” जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को प्रेमी से मिलाने का आश्वासन दिया, इसके बाद देवंती टावर से नीचे उतर गई.

मामले में थाना प्रभारी ने कहा

इस मामले के संबंध में थाना प्रभारी अंकित सिन्हा ने कहा कि युवती धनबाद निवासी सुनील महतो से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है. हालांकि सुनील पहले से विवाहित है. वहीं इस मामले के लेकर युवक के परिजनों को बुलाया गया है. जिसके बाद उनसे बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर