न्यूज डेस्क: देशभर में स्मार्टफोन और इंटरनेट लोगों की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा हैं. लोग सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक इंटरनेट से जुड़े रहते हैं. जिस इंटरनेट का यूज आप सिर्फ रील्स देखने या सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के लिए करते हैं, उसी इंटरनेट से आप घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते है. आज के समय में डिजिटल मार्केटिंग एक ऐसा स्किल बन चुका है, जिसकी मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड है.
Highlights:
घर बैठे बनाए शानदार करियर
आप भी घर बैठे एक शानदार करियर बना सकते हैं, जिसके लिए आपको जानना होगा कि डिजिटल मार्केटिंग क्या है और आप इससे कैसे कमाई कर सकते हैं. इसमें किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस को इंटरनेट, कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना या उसका प्रचार करना डिजिटल मार्केटिंग है. पहले कई कंपनियां अपने प्रचार के लिए अखबारों में विज्ञापन देती थीं, बड़े-बड़े पोस्टर्स लगवाती थीं या टीवी पर विज्ञापन चलाती थीं. जिसे ट्रेडिशनल मार्केटिंग कहा जाता हैं.
सोशल मीडिया मार्केटिंग ऐसे करें
आज के दौर में लोग मोबाइल पर अपना सबसे ज्यादा समय देते या मौजूद रहते है. जिसे लेकर कंपनियां अपना प्रचार-प्रसार मोबाइल के माध्यम से ही करते हैं. आप यूट्यूब पर कोई वीडियो देखते हैं उस दौरान बीच-बीच में कुछ एड आता है, या इंस्टाग्राम चलाते समय जो ‘Sponsored’ पोस्ट दिखती है. वहीं डिजिटल मार्केटिंग है. इसके लिए लोगों को सोशल मीडिया मार्केटिंग- फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और ट्विटर पर किसी ब्रांड का प्रमोशन करना आना चाहिए.
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन- जिसमें आपकी वेबसाइट गूगल के सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिखाई देती है. कंटेंट मार्केटिंग- जिसमें लोगों को आकर्षित करने के लिए अच्छे ब्लॉग पोस्ट, वीडियो या पोस्टर्स तैयार करना होता है. इसके साथ ही ईमेल मार्केटिंग के जरिए कस्टमर कॉ ईमेल के जरिए नए ऑफर्स और प्रोडक्टस की जानकारी भेजते है.
इसे भी पढ़े: पूर्व कप्तान धोनी के पड़ोसी बनेंगे ईशान किशन, रांची के दलादली में आशियाना बनाने की तैयारी शुरु
डिजिटल मार्केटिंग से खुलेंगे कई रास्ते
अगर आप एक बार डिजिटल मार्केटिंग सीख गए तो आपके पास पैसे कमाने के कई रास्ते खुल जाएगे. जिसके लिए आपको फ्रीलांसिंग सीखना होगा जिसमें आप घर बैठे दुनिया भर के क्लाइंट्स के लिए काम कर सकते है. जिसमें Upwork या Fiverr जैसी वेबसाइट्स पर जाकर आप सोशल मीडिया हैंडल करने, SEO करने या एड्स चलाने के बदले अच्छे पैसे चार्ज कर सकते हैं. खुद का ब्लॉग या यूट्यूब चैनल शुरु करने के लिए आपको लिखने और वीडियो बनाने का शौक होना चाहिए.
आप अपना वेबसाइट या चैनल बनाकर उसपर डिजिटल मार्केटिंग के द्वारा ट्रैफिक ला सकते है और Google AdSense या एफिलिएट मार्केटिंग से मोटी कमाई कर सकते हैं. डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी खोलें के लिए आपको घर से ही छोटी कंपनियों, लोकल दुकानों या कोचिंग सेंटर्स का काम संभालना होगा. 4-5 क्लाइंट्स मिलते ही आपकी महीने की कमाई लाखों तक पहुंच सकती है. वहीं इसमें वर्क फ्रॉम होम जॉब में आज बड़ी-बड़ी कंपनियां डिजिटल मार्केटर्स को घर बैठे काम करने की सुविधा दे रही है. जिससे आपको सालाना बेहतरीन पैकेज मिलता है.
फ्रेशर से अनुभवी पैकेज लाखों का
डिजिटल मार्केटिंग में कमाई की कोई तय सीमा नहीं है. अगर आप किसी कंपनी में फ्रेशर के तौर पर काम कर रहे हैं, तो आपकी शुरुआती सैलरी 25,000-35,000 रुपये महीना होगी. लेकिन जैसे ही आपका अनुभव बढ़ जाएगा, आपकी स्किल्स मजबूत होती हैं और यह पैकेज 8-15 लाख रुपये सालाना या उससे भी ऊपर जा सकती है. वहीं, फ्रीलांसिंग और खुद के बिजनेस में तो आप अपनी मेहनत के दम पर महीनों में लाखों रुपये आसानी से कमा सकते हैं.
12 पास और कॉलेज में रहकर सीखे
डिजिटल मार्केटिंग सीखने के लिए आपको बहुत बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है. अगर आप 12वीं पास हैं या कॉलेज में हैं, तब भी आप इसे सीख सकते हैं. आप यूट्यूब पर फ्री वीडियो देखकर शुरुआत कर सकते हैं. इसके अलावा गूगल और हबस्पॉट जैसी बड़ी कंपनियां इसके लिए फ्री सर्टिफिकेशन कोर्स भी ऑफर करती हैं. वहीं इसे सीखने के साथ-साथ प्रैक्टिकल करना काफी जरूर है.


