Friday, October 30, 2026

असम पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंचे पवन खेड़ा ने मीडिया से क्या कहा जाने!

न्यूज डेस्क: असम के चीफ मिनिस्टर हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास विदेशी संपत्तियां होने और कई पासपोर्ट का दावा करने वाले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा आज असम पुलिस के समक्ष पेश हुए. उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान दावा बातों का दावा किया था, जिसके बाद उनपर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज हुआ था.

एक तरफ असम पुलिस उनकी तलाश कर रही थी और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे. वहीं बुधवार को गुवाहाटी में असम पुलिस की क्राइम ब्रांच के समक्ष पवन खेड़ा पुछताछ के लिए पहुंचे. ऑफिस जाने से पहले ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कहा कि मैं जांच में पूरा सहयोग कर रहा हूं.

इसे भी पढ़े: सोनिया गांधी छोटे से ऑपरेशन के लिए अस्पताल में एडमिट, मेदांता में होगा इलाज

पवन खेड़ा ने मीडिया से कहा

पवन खेड़ा ने मीडिया के समक्ष कहा मुझे पुलिस ने बुलाया है और उसी के अनुसार यहां आया हूं. हम कानून और न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते है. कानूनी प्रक्रिया के तहत ही मैं यहां आया हूं. उन्होंने कहा कि पूछताछ की प्रक्रिया पूरा होने के बाद वो मीडिया से विस्तार से बात करुंगा.

हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी सरमा भुइंया ने मामले में गुवाहाटी क्राइम ब्रांच थाने में केस दर्ज कराया और पवन खेड़ा पर आरोप लगाया कि उन्होंने गलत बयान दिया है. फर्जी दस्तावेज पेश करके उन्होंने धोखाधड़ी की है और अपमान के इरादे से गलत दावा किया है. यह मामला मानहानि और सौहार्द खराब करने का पूरा प्रयास है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर