Monday, June 29, 2026

असम में हिमंता बिस्वा सरमा ने 4 मंत्रियों संग दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

न्यूज डेस्क: असम विधानसभा चुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। हिमंता बिस्वा सरमा के साथ चार अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। समारोह को लेकर राज्य में खासा उत्साह देखा गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने

हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। वह राज्य के पहले गैर-कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने लगातार दो बार मुख्यमंत्री पद संभाला है। इससे पहले उन्होंने 10 मई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस चुनाव में उन्होंने जलुकबारी विधानसभा क्षेत्र से लगातार छठी बार जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग को 89,434 वोटों के बड़े अंतर से हराया।

इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री के साथ जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें रामेश्वर तेली, अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो शामिल हैं। रामेश्वर तेली केंद्र की मोदी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वहीं अतुल बोरा और चरण बोरो पिछली सरकारों में भी मंत्री पद संभाल चुके हैं।

कांग्रेस से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वह पहली बार साल 2001 में विधायक बने थे। इसके बाद 2002 में उन्हें मंत्री बनाया गया। साल 2015 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों में पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। हिमंता बिस्वा सरमा को पूर्वोत्तर भारत में भाजपा की सफलता का प्रमुख चेहरा माना जाता है। असम समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा और NDA की सरकार बनाने में उनकी रणनीति और संगठन क्षमता की बड़ी भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें: लैंड स्कैम मामले में जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे की सुप्रीम कोर्ट में 15 को सुनवाई

असम में NDA की वापसी के बाद अब लोगों को नई सरकार से विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर