Wednesday, September 16, 2026

‘ट्रंप ऐसा कर सकते हैं तो पीएम मोदी भी’, असदुद्दीन ओवैसी ने वेनेजुएला मामले में ऐसा क्यों कहा?

न्यूज डेस्क : ऑल इंडिया मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने वेनेजु़एला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ‘पकड़े’ जाने पर प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसा कर सकते हैं तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पाकिस्तान जाकर ’26/11 हमले की साज़िश करने वालों को भारत ला सकते हैं.’

मुंबई के गोवंडी में जनता को संबोधित करते हए ओवैसी ने कहा, “हमने देखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी फौज को भेजकर वेनेजु़एला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उसी के देश से उठाकर अमेरिका लेकर चले गए. मोदी जी हम आपसे कह रहे हैं कि जो मुंबई की सड़कों पर साज़िश करने वाले ज़ालिम लोग हैं उन्हें आप पाकिस्तान में (फौज) भेजकर भारत लाओ.” उन्होंने कहा, “जब राष्ट्रपति ट्रंप वेनेजु़एला से वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ला सकते हैं तो फिर आप(प्रधानमंत्री मोदी) को भी करना पड़ेगा.”

इससे पहले भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों को वेनेज़ुएला की यात्रा को लेकर एक एडवाइज़री जारी की है. भारत सरकार ने लोगों से कहा है कि वे वेनेज़ुएला की सभी गै़र-ज़रूरी यात्राओं से बचें. वेनेज़ुएला में मौजूद भारतीय नागरिकों से विदेश मंत्रालय ने अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपनी आवाजाही सीमित रखें. वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में शनिवार तड़के धमाकों के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ‘पकड़ लिया है.’ रविवार को उन्हें अमेरिका लाया गया.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर