पटना में घर में घुसकर दंपती पर चाकू से हुए जानलेवा हमले में पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके में अपराधियों ने घर में घुसकर एक दंपती पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ति कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल है।

सेल्समैन का काम करता था मृतक

मृतक की पहचान 30 वर्षीय मोहम्मद नवाज आलम के रूप में हुई है। वह पटना के एक मॉल में सेल्समैन का काम करता था। नवाज अपनी पत्नी नाजिया परवीन के साथ लालबाग इलाके में सरफराज आलम के मकान में किराए पर रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे की है। आसपास के लोग जब अपने घरों से बाहर निकल रहे थे, तभी उन्होंने नवाज आलम के घर का दरवाजा खुला देखा। दरवाजे के पास और घर के अंदर खून फैला हुआ था। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो नवाज आलम की लाश पड़ी थी, जबकि उसकी पत्नी नाजिया परवीन गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ी थी।

जांच में फॉरेंसिक टीम कर रही सहयोग

इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: पलामू में तिलक के दौरान हुई हर्ष फॉयरिंग में दो लोग घायल, मामला दर्ज

चोरी के दौरान हमला होने की आशंका

मामले की जांच कर रहे एसआई मोहम्मद इज़हार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर दंपती पर चाकू से हमला किया है। उन्होंने कहा, “जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर हर तरफ खून फैला हुआ था। पीड़ित महिला की मां ने बताया कि एक चोर मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यह हमला हुआ। फिलहाल मामले की जांच जारी है।” दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद लालबाग इलाके में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस तरह की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

एयर नाउ की खबर का असर, कार्यपालक अभियंता रघुनंदन...

रांची : पिछले दिनों लोहरदगा कोर्ट की ओर से धोखाधड़ी मामले में जेल की सजा होने के बाद और इस संबंध में एयर नाउ...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर