रांची : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के ग्राम कुसुंभा में पिछले सप्ताह मंगलवार को मंगला जुलूस के दौरान 12 साल की बच्ची के साथ की गई हैवानियत ने पूरे झारखंड को शर्मसार किया. दरिंदों ने नाक कान काटा गला दबाया और गुप्तांग में बांस की टुकड़ा भी डाला. गला दबा कर पीड़िता को मार दिया, इतनी बेरहमी से घटना के अंजाम देने के बावजूद भी हजारीबाग पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर नहीं गए, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. यह कहना है भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक का.
इसे भी पढ़ें : माओवादी अनमोल के दस्ते की महिला नक्सली ने राउरकेला में किया सरेंडर, कई नक्सली घटनाओं में थी शामिल
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, राज्य कार्यकार्याणि के सदस्य भंते जैनेंद्र कुमार, संतोष कुमार रजक, इशहाक अंसारी मौजूद थे. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की टीम घटनास्थल पर जाकर पूरी मामले की जांच पड़ताल किया, सरकार की कोई भी प्रतिनिधि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नहीं गया, इसी से पता चलता है की हजारीबाग जिला प्रशासन संवेदनहीन है।
घटनास्थल से लौट के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर स्वतं लेते हुए बलात्कारियों के गिरफ्तार करने एवं कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग किया है। पाठक ने अपने पत्र में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय सांसद स्थानीय विधायक एवं गठबंधन की विधायक भी हैं और जनता के आक्रोश के कारण घड़ियाली आंसू बहा रहे है. पाठक ने दोषियों का अविलंब गिरफ्तार करने मृतक के परिवार को 25 लख रुपए नगद मुआवजा एवं एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग किया।


