Wednesday, July 22, 2026

गुजरात एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क : गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता ने गुजरात के विभिन्न जिलों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक हर्ष उपाध्याय ने बताया कि पूर्व में पकड़े गए 8 आतंकियों के संपर्क में आए इन पांच संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आतंकियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब काडीवाल उर्फ मोहम्मद खड़ियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन क राडिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुमासरा उर्फ मोहम्मद खली के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी ने देश को दी पहले हाईड्रोजन ट्रेन की सौगात, जींद से रवाना हुई ट्रेन खुद बनाएगी बिजली

गुजरात एटीएस अधिकारियों के अनुसार गिरफ़्तार आतंकियों का संबंध पिछले महीने पकड़े गए देश के आठ आतंकियों के साथ बताए जा रहे हैं। गुजरात में आतंकी संगठन के स्लीपर सेल तैयार करने के लिए जैश ऐ मोहम्मद लंबे समय से प्रयास कर रहा था। ‌ गुजरात दंगों के बाद इंडियन मुजाहिदीन ने अहमदाबाद में सिलसिले वार बम धमाके कर 50 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी और 200 से अधिक को घायल कर दिया था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर