सिमडेगा : जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित नवाटोली में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में घायल युवती जेबा परवीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। रांची स्थित रिम्स में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात अपराधियों ने 22 वर्षीय जेबा परवीन के सिर में गोली मार दी थी।
इसे भी पढ़ें: NCB ने ₹182 करोड़ की कैप्टागॉन ड्रग जब्त की, गृह मंत्री ने X पर पोस्ट कर NCB की सराहना की
घटना के तत्काल बाद उसे पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, फिर गंभीर हालत तो देखते हुए उसे में रिम्स रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जेबा परवीन मो. हुसैन की बेटी है। बताया जा रहा है कि उसकी मां स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हैं और राशन दुकान संचालित करती हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। लेकिन अब तक न तो अपराधियों की पहचान और न ही घटना के कारणों का कोई खुलासा हो पाया है।


