Tuesday, September 15, 2026

पूर्णिया में 24 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; पांच की तलाश जारी

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया जिले में 24 साल की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, उसे अगवा कर करीब 25 किलोमीटर दूर डगरुआ ले जाया गया, जहां छह लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे वह नेवालाल चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान एक कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे और कोहरे का फायदा उठाकर जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने उसकी आंख और मुंह पर पट्टी बांध दी, ताकि वह न तो कुछ देख सके और न ही शोर मचा सके।

महिला को नेवालाल चौक से लगभग 25 किलोमीटर दूर डगरुआ स्थित एक गोडाउन में ले जाया गया, जहां पहले से चार अन्य लोग मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे जबरन शराब पिलाई और डांस करने के लिए मजबूर किया। इसके बाद छहों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आगे बताया कि वारदात के बाद पांच आरोपी उसे कमरे में बंद कर फरार हो गए, जबकि एक आरोपी नशे की हालत में वहीं सो गया। इसी दौरान मौका पाकर पीड़िता ने उसी आरोपी के मोबाइल फोन से डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे का दरवाजा खुलवाया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डगरुआ निवासी मोहम्मद जुनैद (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बाहर निकालकर मेडिकल जांच कराई और मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह ऑर्केस्ट्रा डांसर है। पुलिस के अनुसार, बाकी फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और पीड़िता को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर