Sunday, September 13, 2026

अजमेर में चलती स्कॉर्पियो में लगी आग की घटना में कांग्रेस नेता समेत चार की मौत

न्यज डेस्क: राजस्थान के अजमेर जिले में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बोराडा थाना क्षेत्र में एक चलती SUV में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में स्थानीय कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी भी शामिल हैं। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच पूसी देवी ने सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनके बेटे रामसिंह चौधरी उन्हें अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में अचानक वाहन में आग लग गई और यह बड़ा हादसा हो गया। मृतकों की पहचान पूर्व सरपंच और जिला परिषद सदस्य रामसिंह चौधरी, उनकी मां पूसी देवी, उनकी पत्नी और उनकी भतीजी महिमा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। जांच अधिकारियों ने शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना जताई है। वहीं अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि पुलिस सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक आग लगने का असली कारण सामने नहीं आता, तब तक मामले को हत्या के संभावित एंगल से भी देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: बकरीद के मौके पर कल्याण के दुर्गाडी किले के बाहर शिवसेना और BJP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर