Tuesday, September 15, 2026

पत्नी और बच्चे को जलाकर मारने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल से भरा डिब्बा बरामद

चाईबासा : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के कुलसाई गांव में पत्नी और बच्चे को जिंदा जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पेट्रोल से भरा प्लास्टिक का डिब्बा भी बरामद किया है, जिसे साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है।

आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से पेट्रोल छिड़ककर महिला और उसके बच्चे को आग के हवाले कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान एक व्यक्ति किसी तरह बच गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल से भरा प्लास्टिक का डिब्बा बरामद किया है

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर